May 30, 2026

एक व्यक्ति के नाम पर दो वोटर आईडी कैसे? कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था। बाद में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने उनके नाम से दो अलग-अलग वोटर आईडी जारी कर दीं, जबकि दोनों में नाम, पिता का नाम और पता पूरी तरह समान है।

अहिरवार ने कहा कि चुनाव आयोग घर-घर सत्यापन और पारदर्शी प्रक्रिया का दावा करता है, फिर एक ही व्यक्ति के नाम पर दो वोटर आईडी कैसे बन गईं? उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुरानी वोटर आईडी भी मान्य है और नई दो वोटर आईडी भी जारी हो गई हैं, तो क्या एक व्यक्ति तीन अलग-अलग पहचान पत्रों के आधार पर मतदान कर सकता है?

उन्होंने कहा कि यदि यह त्रुटि एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता के साथ हो सकती है, तो आम मतदाताओं के साथ भी ऐसी अनियमितताएं हुई होंगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और चुनाव आयोग से सार्वजनिक जवाब देने की मांग की है।

रिपोर्टर : रत्ना चौहान

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सुसारी-बड़वानी राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा : 5 युवकों को कार ने मारी टक्कर, 1 मौत, 4 घायल

Next Post

इंदौर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान , प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने किया मार्गदर्शन

post-bars

Leave a Comment