May 30, 2026

छपारा: खुर्सीपार वेयरहाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू, बड़ा हादसा टला

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
छपारा के पास ग्राम खुर्सीपार स्थित बैंनगंगा विपणन सहकारी समिति के वेयरहाउस में बुधवार 28 मई दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग भड़क गई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। स्थानीय युवकों ने धुआं देखकर तुरंत समिति को सूचना दी। छपारा थाना पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। फायर वाहन चालक रविंद्र पटेल व टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से एक दर्जन से अधिक बारदाने के बंडल जलकर खाक हो गए। 43 डिग्री तापमान के बीच स्थानीय लोगों की सतर्कता और प्रशासन की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस जांच में जुटी है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सीहोर: नर्मदा में नहाते समय डूबा भोपाल का युवक, नाव चालक ने बचाई 7 की जान

Next Post

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

post-bars

Leave a Comment