June 1, 2026

छपारा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और रिमझिम बारिश से मिली गर्मी से राहत

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

छपारा में कल दोपहर करीब पौने 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश ने क्षेत्र में प्री-मानसून की दस्तक का एहसास कराया। कई दिनों से पड़ रही नौतपा की भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
हालांकि इस बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई किसानों की फसल अभी तक पूरी तरह नहीं बिक पाई है। अचानक हुई बारिश के चलते किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने में जुटे नजर आए।
बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

छपारा से प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

1 जून 2026 की मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें।

Next Post

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम मे किया सहभागिता

post-bars

Leave a Comment