August 22, 2026

जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता | CM मोहन यादव के अधिकारियों को निर्देश

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘जनविश्वास अभियान’ के तहत आयोजित ‘समाधान ऑनलाइन’ कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और जनसेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक आसानी से पहुंचना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों, उनके समाधान में आ रही बाधाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। इसके लिए पारदर्शी प्रशासन, बेहतर जनसेवा और समयबद्ध शिकायत निवारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

📍 रिपोर्ट: तबस्सुम परवीन | टीकमगढ़

#MohanYadav #CMMP #Tikamgarh #JanVishwasAbhiyan #SamadhanOnline #Jansamasyayein #JanSeva #PublicService #MPNews #MadhyaPradesh #TikamgarhNews #GoodGovernance #MPGovernment #Janhit #LatestNews #DoorDrastiNews

👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए DoorDrasti News को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। 🔔

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर FIR | 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप

Next Post

इंदौर में कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम | उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

post-bars

Leave a Comment