September 17, 2026

जीतू पटवारी ने उजागर किया मोदी राज में शिक्षा का महा-घोटाला

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

डेमोग्राफिक डिविडेंड नहीं, डेमोग्राफिक डिजास्टर! 10 करोड़ युवा उच्च शिक्षा से बाहर, 1 लाख सरकारी स्कूल बंद – जीतू पटवारी ने उजागर किया मोदी राज में शिक्षा का महा-घोटाला

भोपाल: विश्वगुरु बनने का ढिंढोरा पीट रही भाजपा सरकार की पोल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खोल कर रख दी है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटवारी ने ऐसा बम फोड़ा है कि शिक्षा व्यवस्था की सारी बदहाली सामने आ गई है।

पटवारी ने AISHE, UDISE+, इकोनॉमिक सर्वे और नीति आयोग के आंकड़ों के हवाले से बताया कि देश में 10.5 करोड़ युवा उच्च शिक्षा की पहुंच से बाहर हैं, 12 करोड़ बच्चे स्कूल पूरा नहीं कर पा रहे हैं और 8.7 करोड़ युवा NEET हैं – यानी न पढ़ाई में, न नौकरी में, न ट्रेनिंग में।

उन्होंने कहा कि देश की Total Fertility Rate 2014 में 2.3 थी जो 2024 में गिरकर 1.9 हो गई है, जो 2.1 के Replacement Level से भी नीचे है। 15-29 साल के युवाओं की आबादी 2021 में 27.3% थी जो 2036 में 22.7% और 2047 तक घटकर 15-16% रह जाएगी। पटवारी ने सीधा हमला बोला – “डेमोग्राफिक डिविडेंड की खिड़की बंद हो रही है और सरकार सो रही है।”

सबसे शर्मनाक आंकड़ा स्कूलों का है। कक्षा 1 में दाखिला लेने वाले 100 बच्चों में से सिर्फ 47.2 बच्चे ही 12वीं तक पहुंच पाते हैं। मध्य प्रदेश में तो हालात और भयावह हैं, यहां सिर्फ 32.3% बच्चे ही 12वीं तक टिक पाते हैं।

पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी स्कूलों को सुनियोजित तरीके से खत्म कर रही है। 2014 से 2026 के बीच देश में 1.02 लाख सरकारी स्कूल बंद हो गए, अकेले MP में 30,650 स्कूल गायब। देश में आज भी 1,00,843 स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं जिनमें 33.77 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं, और 5,663 स्कूल तो ऐसे हैं जहां एक भी बच्चा नहीं है।

देश में 7.48 लाख शिक्षकों के पद खाली हैं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, IIT, IIIT में 34% पद खाली और MP की 17 सरकारी यूनिवर्सिटी में 81% पद खाली हैं। खरगोन यूनिवर्सिटी में 140 पदों में से एक भी प्रोफेसर नहीं।

कांग्रेस ने श्वेतपत्र और भर्ती की मांग करते हुए कहा – जब स्कूल ही नहीं, टीचर ही नहीं, तो युवा विश्वगुरु कैसे बनेगा?

रिपोर्टर
रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

जिला चिकित्सालय में रिश्वत खोर बाबू के कारनामे उजागरजिला चिकित्सालय प्रशासन वर्षों से मौन

Next Post

ओवैसी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, UCC को लेकर भी साधा निशाना

post-bars

Leave a Comment