टीकमगढ़: नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ता-सहायिकाएं वर्षों से पोषण, टीकाकरण, लाड़ली बहना योजना समेत दर्जनों योजनाएं जमीन तक पहुंचा रही हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा। आरोप है कि विभागीय अधिकारी मनमाने तरीके से अल्प वेतन में भारी कटौती कर रहे हैं और पद से पृथक करने की धमकी दे रहे हैं।
ज्ञापन में नियमितीकरण, मानदेय में 5000 रुपये वृद्धि, 65 वर्ष तक सेवा, पेंशन व्यवस्था, मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति व 5 लाख आर्थिक सहायता की मांग की गई। साथ ही अतिरिक्त विभागीय कार्यों से मुक्त रखने और सेवा से पृथक करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की रीढ़ हैं, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान जरूरी है।
रिपोर्टर: प्रशांत सिंह
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/