टीकमगढ़ में आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल | वेतन न मिलने पर धरना, गर्मी में महिला बेहोश 🚨☀️
टीकमगढ़ में आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, वेतन न मिलने पर धरना, गर्मी से एक महिला बेहोश*
कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने 45 डिग्री तापमान में कलेक्ट्रेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी, भूख-प्यास के बीच एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। हमे”हमारा हक दो, वेतन दो” के नारे लगाकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा।
आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिलाएं गर्मी से बेहोश हो रही हैं, वहीं सीएमएचओ ओ.पी. अनुरागी का कहना है कि महिलाएं “बेमतलब में हल्ला मचा रही हैं”। इस बयान के बाद महिलाओं का गुस्सा और भड़क गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से भूखी-प्यासी सैकड़ों महिलाएं धरने पर बैठी हैं। एक महिला के बेहोश होने के बाद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी और बढ़ गई है।
अब बड़ा सवाल ये है की क्या प्रशासन इन आशा कार्यकर्ताओं की आवाज सुनेगा और कब तक इन्हें इनका हक मिल पाएगा?
लुकेशन टीकमगढ़
रिपोर्टर प्रशांत सिंह
#AshaWorkersProtest #AshaKaryakarta #SalaryPending #HaqKiLadai #BhopalNews #WomenProtest #45DegreeMeinDharna #CMHOStatement #CollectorateDharna #MPNews #AshaWorkerStrike #VetanDo #HealthWorkers #JantaKiAwaz #BreakingNews