May 22, 2026

टीकमगढ़ में लू का कहर | पारा 44.8°C पार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ ☀️🚨

टीकमगढ़ में लू का कहर जारी, पारा 44.8°C पहुंचा, अस्पताल में मरीजों की भीड़

टीकमगढ़, जिले में पिछले 48 घंटों से तेज गर्मी और लू का प्रकोप अलर्ट जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। रात 10 बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विभाग ने दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बिना जरूरी काम घर से न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव के लिए टोपी, गमछा या छाता इस्तेमाल करने को कहा है।
गर्मी और उमस के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट दर्द और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर को दिखाने के लिए भारी भीड़ लग रही है। वार्डों में भर्ती मरीज भी गर्मी से परेशान हैं। टीकमगढ़,, जिला अस्पताल डॉ. विजय कुमार जैन ने बताया कि
“लू के कारण डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रो के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचें। उल्टी-दस्त या चक्कर आए तो तुरंत ORS घोल पिएं और डॉक्टर से संपर्क करें। बासी खाना बिल्कुल न खाएं

लोकेशन : टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
रिपोर्ट : प्रशांत सिंह | #Tikamgarh #HeatWave #MPWeather #BreakingNews #LooKaKahar #SummerAlert #MadhyaPradesh #HeatStroke #ViralNews #WeatherUpdate #TikamgarhNews #MPNews #Garmi #HospitalNews #TrendingNews

Prev Post

सिवनी के शांतिवन रिसॉर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म | बीयर पिलाकर वारदात, रिसॉर्ट सील 🚨

Next Post

भाजपा संगठन को मजबूत करने मंथन | प्रदेश कार्यालय में हुई बड़ी वर्चुअल बैठक 🚩💻

post-bars

Leave a Comment