August 3, 2026

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत | PM मोदी ने किया शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

देशभर में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।

भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की और उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को ‘नशामुक्त भारत-नशामुक्त मध्यप्रदेश’ की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने की अपील की।

अभियान के तहत प्रदेशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम, शपथ अभियान और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

📍 रिपोर्ट: तबस्सुम परवीन | भोपाल

#NashaMuktBharat #NashaMuktYuva #ViksitBharat #NarendraModi #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #Bhopal #MANIT #DrugFreeIndia #YouthPower #MPNews #DoorDrishtiNews

👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए DoorDrishti News को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। 🔔

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

अरुंधती चौधरी ने जीता गोल्ड! कोटा में परिवार का जश्न

Next Post

दतिया में जीतू पटवारी का बड़ा आरोप! | कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी

post-bars

Leave a Comment