May 26, 2026

पन्ना में दर्दनाक हादसा | निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत 🚨⚠️

पन्ना में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत

पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक जी राम जी योजना के तहत कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर अंदर दब गए।
हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य एवं एक अन्य सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

#PannaNews #Panna #BreakingNews #MadhyaPradesh #WellAccident #SDRF #MPNews #Ajaygarh #ViralNews #HindiNews

Prev Post

सिवनी में जनसुनवाई आयोजित | प्रभारी कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश 🏛️📋

Next Post

टीकमगढ़ में ट्रैफिक सुधार की बड़ी तैयारी | पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर पर मंथन 🚦🏙️

post-bars

Leave a Comment