June 2, 2026

पीएम आवास की दूसरी किस्त का इंतजार, बरसात से पहले निर्माण पूरा होने की चिंता

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर परिषद छपारा द्वारा स्वीकृत 340 आवासों के हितग्राही दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों को फाउंडेशन से लेकर लिंटर हाइट तक निर्माण कार्य पूरा करना था। जानकारी के अनुसार अधिकांश हितग्राहियों ने निर्धारित निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन अब अगली किस्त जारी न होने से निर्माण कार्य अटका हुआ है।
नगर परिषद के आंकड़ों के मुताबिक 340 में से केवल 29 आवास ही लिंटर हाइट तक पहुंच पाए हैं। बरसात का मौसम नजदीक होने से लाभार्थियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय पर दूसरी किस्त मिल जाए तो वे लिंटर और शेष निर्माण कार्य पूरा कर सकेंगे।
हितग्राहियों ने नगर परिषद से मांग की है कि जिनके निर्माण कार्य का सत्यापन हो चुका है, उन्हें जल्द दूसरी किस्त जारी की जाए ताकि बारिश से पहले उनके सपनों का घर तैयार हो सके।

छपारा से प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना से प्रदेशवासियों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा

Next Post

पुल उद्घाटन को लेकर सियासत गरम, पूर्व विधायक पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

post-bars

Leave a Comment