May 21, 2026

पीरगेट में CP संजय कुमार का जनसंवाद | नागरिकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨👮

*पीरगेट क्षेत्र में CP संजय कुमार का जनसंवाद, नागरिकों की समस्याएं सुनीं*

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पीरगेट कर्फ्यू वाली माता थाना कोतवाली क्षेत्र में नागरिकों के साथ जनसंवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। लोगों ने मोती मस्जिद के पास बैरिकेडिंग, बढ़ते अतिक्रमण पर कार्रवाही, ई-रिक्शा की संख्या नियंत्रित करने, नॉन-वेज दुकानों को ढंककर रखने और देर रात खुलने वाली दुकानों को समय पर बंद कराने की मांग रखी।
सीपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को ट्रैफिक नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अवैध गतिविधियों की सूचना डायल 112 और विशेष मोबाइल नंबर पर देने की अपील भी की गई।
रिपोर्टर रत्ना चौहान
भोपाल
#BhopalPolice #CPBhopal #JanSamvad #BhopalNews #TrafficAwareness #CyberSecurity #Kotwali #Pirgate #MPNews #BreakingNews

Prev Post

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी | 50 गुम मोबाइल बरामद, लाखों के फोन लौटाए 📱🚨

Next Post

सिंगरौली में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ | अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मंत्र 🚩

post-bars

Leave a Comment