June 9, 2026

भर्ती परीक्षा रद्द होने पर भड़के दिग्विजय सिंह, छात्रों के नुकसान की भरपाई की मांग

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली अचानक स्थगित किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले को युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना परीक्षा स्थगित होने से दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और प्रभावित छात्रों के यात्रा व अन्य खर्चों की भरपाई करने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाएं युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं और इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

समय पर सीपीआर, बच गई जिंदगी, मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण

Next Post

टीकमगढ़ में ऐतिहासिक गऊघाट की हुई विशेष सफाई, जलकुंभी हटाकर चलाया स्वच्छता अभियान

post-bars

Leave a Comment