June 10, 2026

भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है, वोट चोरी से सीट चोरी तक पहुंची राजनीति: मीनाक्षी नटराजन

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं था, तब भी उसने तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतार दिया। नटराजन ने कहा कि उसी समय कांग्रेस को समझ आ गया था कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले जिस राजनीति पर वोट चोरी के आरोप लगते थे, अब वह सीट चोरी तक पहुंच गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने दावा किया कि भाजपा सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उनके बयान के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर: रत्ना चौहान, भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम

Next Post

मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के छात्रों के साथ अन्याय – रवि वर्मा राहुल प्रवक्ता , कांग्रेस

post-bars

Leave a Comment