October 19, 2026

भोपाल में 4 से 7 दिसंबर तक होगा इज्तिमा, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक की तैयारी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में 4 से 7 दिसंबर तक होगा इज्तिमा, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पुख्ता इंतजाम की तैयारी

भोपाल में आयोजित होने वाले सालाना इज्तिमा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2026 तक ईटखेड़ी में इज्तिमा आयोजित किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने वाली जमातों की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरुवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संभाग आयुक्त कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों और इज्तिमा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में आईजी शैलेन्द्र सिंह चौहान, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आईजी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने इज्तिमा स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। जमातों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है।
प्रशासन और इज्तिमा समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के साथ अधिकारियों को आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली से जुड़े इंस्टॉलेशन की काम से पहले और बाद में जांच करने तथा सभी व्यवस्थाओं में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
संभागायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत रखने और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने तथा पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कराने को कहा गया है।
आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन मिनट-टू-मिनट एक्शन प्लान तैयार करेगा। अब सभी संबंधित विभागों के सामने तय समय में तैयारियां पूरी करने और इज्तिमा में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।

RATNA CHOUHAN
भोपाल
#BhopalIjtema #Ijtema2026 #भोपाल #इज्तिमा #ईटखेड़ी #भोपालसमाचार #मध्यप्रदेशसमाचार #BhopalNews #DoordrastiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

MP नल-जल योजना पर कांग्रेस सवाल: ₹3,200 करोड़ खर्च, जमीन पर कितना काम? मुकेश नायक ने मांगी जांच

Next Post

MP में वाहन चालकों को झटका! भोपाल बायपास पर हर साल बढ़ेगा टोल टैक्स, जानिए किसे मिलेगी राहत

post-bars

Leave a Comment