November 3, 2026

भोपाल में 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारी तेज, पानी बचाने पर रहेगा खास जोर

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और इज्तिमा इंतजामिया कमेटी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इस बार आयोजन में जल संरक्षण पर विशेष जोर रहेगा और पानी की खपत 30 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कमेटी की ओर से वुज़ू स्थलों पर पानी की बर्बादी रोकने और लीकेज नियंत्रित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

📍 रिपोर्ट: RATNA CHOUHAN | भोपाल

#Bhopal #TablighiIjtima #WaterConservation #Ijtima2026 #BhopalNews #MadhyaPradeshNews #DoordrastiNews

ग्वालियर में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सांदीपनि पद्मा CM राइज स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर स्लैब की ढलाई के दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिसमें चार मजदूर घायल हो गए।

हादसे के बाद पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया और प्रोजेक्ट इंजीनियर को नोटिस जारी किया। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

📍 रिपोर्ट: TABASSUM PARVEEN | ग्वालियर

#GwaliorNews #CMRiseSchool #SchoolBuilding #ConstructionQuality #MadhyaPradeshNews #MPNews #DoordrastiNews

👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए Doordrasti News को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। 🔔

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

ग्वालियर: 40 करोड़ के CM राइज स्कूल की छत ढही!

Next Post

नंगे हाथों से टॉयलेट साफ करते दिखे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, वीडियो वायरल!

post-bars

Leave a Comment