मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी | अब 28 मई तक होगा उपार्जन 🌾🚜
🌾 *मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी, अब 28 मई तक होगा उपार्जन* 🌾
देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदी करने वाले राज्य मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है।
प्रदेश में इस बार गेहूं खरीदी का लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया था, जिसे सरकार द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा जा रहा है। सरकार का कहना है कि कई किसानों की उपज अभी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाई थी, इसलिए यह फैसला लिया गया।
इस निर्णय से हजारों किसानों को फायदा मिलेगा और उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
रिपोर्टर तबस्सुम परवीन
भोपाल
#MPNews #WheatProcurement #MadhyaPradesh #Farmers #गेहूं_खरीदी #किसान_समाचार #BreakingNews #AgricultureNews #mpgovernment