August 28, 2026

महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, सिवनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर अभाविप का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, सिवनी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), जिला सिवनी द्वारा प्रदेशव्यापी “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के तहत शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त गंभीर समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी कड़ी में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। परिसरों में शुद्ध पेयजल, सुव्यवस्थित शौचालय, पुस्तकालय में नवीनतम पुस्तकों की कमी, प्रयोगशालाओं में संसाधनों का अभाव और शैक्षणिक कर्मचारियों के रिक्त पड़े पद जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।
ज्ञापन सौंपते हुए अभाविप के छात्र नेताओं ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित, अधिकारों और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना शासन और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालयों की इन बुनियादी समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो अभाविप उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर अभाविप के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कॉलेज इकाइयों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र शक्ति की एकजुटता और हुंकार देखने को मिली।

RATNA CHOUHAN
सिवनी
#ABVP #SeoniNews #VidyarthiHunkarAbhiyan #HigherEducation #StudentRights #ABVPSeoni #MPNews #SeoniCollectorate

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

बढ़ती महंगाई के बीच विधायक आरिफ मसूद का अनोखा तोहफा: बहनों को बांटे शक्कर के पैकेट, मिठास रखी बरकरार

Next Post

जबलपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:VFM में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

post-bars

Leave a Comment