June 13, 2026

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का आरोप! प्रवक्ता प्रवीण ढोलपुरे बोले- लोकतंत्र पर हमला

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर सियासी संग्राम और तेज हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण ढोलपुरे ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने की कोशिश की जा रही है।

ढोलपुरे ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। वहीं बीजेपी का कहना है कि नामांकन नियमों के अनुसार निरस्त किया गया है।

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर इस फैसले को पलट पाएगी, या फिर राज्यसभा की यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी? प्रदेश की राजनीति में इस मुद्दे पर घमासान जारी है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

NTA ने की पुष्टि: NEET UG 2026 की री-एग्जाम 21 जून को, दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन होगी

Next Post

मोहन ढाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा-साले की मौत

post-bars

Leave a Comment