June 15, 2026

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने पर नीता पटेरिया की प्रतिक्रिया

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

इंदौर। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक नीता पटेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन में सभी पहलुओं का गहनता से ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा ने अनुभवी और कर्मठ नेता शंकर लालवानी को प्रत्याशी बनाया है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

नीता पटेरिया ने कहा कि शंकर लालवानी लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं तथा इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य जिम्मेदार पदों पर रहते हुए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा इंदौर सीट पर बड़े अंतर से विजय प्राप्त करेगी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

प्रशांत श्रीवास्तव
छपारा

#Indore #LokSabhaElection #BJP #ShankarLalwani #NeetaPateriya #MadhyaPradesh #ElectionNews #NarendraModi #IndorePolitics #MPNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर शाजापुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Next Post

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले 1835 करोड़ रुपए

post-bars

Leave a Comment