राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य ने की समीक्षा
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मंगलवार को सिवनी जिले के घंसौर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पास्को सहित विभिन्न गंभीर मामलों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों में डाँक्टर की कमी को लेकर स्पष्ट तौर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाँक्टर अपनी ड्यूटी छोड़ भाग रहें है उनके लिये में सरकार को पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही और जुर्माने लगाने की व्यवस्था की बात करूंगा। साथ ही कहा कि यदि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो धर्मांतरण जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों के हनन की स्थिति में आम नागरिक आयोग में शिकायत कर सकते हैं, जिस पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।। घंसौर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने भी उनका स्वागत किया ।
रिपोर्टर महेंद्र कुमार ग्रीयाम
घंसौर ,जिला सिवनी
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/