लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार बाउंड्री से टकराकर बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे विधायक
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा मंगलवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना एनएच-34 पर धोरगढ़ स्थित बंजारी हाई स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे बाउंड्री वॉल से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का दरवाजा खोलकर विधायक योगेंद्र सिंह और उनके स्टाफ को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जल गई और खाक हो गई।
हादसे में विधायक योगेंद्र सिंह बाबा सहित उनके दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर लोग समय पर मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल विधायक और उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/