May 26, 2026

सिवनी में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन |

दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन, 11 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और तकनीक का प्रशिक्षण

सिवनी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। द ग्रैंड राजवाड़ा सेलेब्रेसन में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में 11 महत्वपूर्ण सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित की भावना ही भाजपा कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया कि 178 प्रतिभागियों के लक्ष्य के विरुद्ध 170 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सिवनी से तिलक जाटव की खाश रिपोर्ट

#BJP #Seoni #DeendayalPrashikshan #BJPTraining2026 #MPNews #SeoniNews #PoliticalNews #BJPMP #BreakingNews #TilakJatavReport

Prev Post

MP की 10 बड़ी खबरें | 45 शहरों में लू अलर्ट, ट्विशा केस, जल संकट और बुलडोजर कार्रवाई 🚨🔥

Next Post

सिवनी में दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान का भव्य समापन 🚩📚 #mpnews

post-bars

Leave a Comment