सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 87 किलो गांजा सहित 44 लाख का मशरूका जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Headline
सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 87 किलो गांजा सहित 44 लाख का मशरूका जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
News details
सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। लखनादौन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान उड़ीसा से भोपाल जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से 87 किलो गांजा बरामद किया। कार सहित कुल लगभग 44 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह उड़ीसा से मध्यप्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Reporter Tilak Jatav
#SeoniNews #SeoniPolice #GanjaSeized #MPNews #CrimeNews #NashaMuktBharat #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceAction #InterstateGang #DrugBust #Lakhnadon #KrishnaLalChandani #Swiftdzire