June 3, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला सट्टे का खेल, सटोरिया पहुंचा जेल

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में सट्टा लिखने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में सट्टा गतिविधि सामने आने पर आदेगांव पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस जांच में झिरी निवासी रति नामक व्यक्ति सट्टा लिखते हुए पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 29 मई को धारा 170/151 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सिवनी से तिलक जाटव की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें | 3 जून 2026

Next Post

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार चालक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

post-bars

Leave a Comment