June 8, 2026

10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे मासूम की गोविंदगढ़ पुलिस ने बचाई जान

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र के ग्राम चुआ स्थित महाजन टोला में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शिवेंद्र केवट (उम्र 1 वर्ष), पिता बाबू केवट, अपने घर के पास खेलते समय पिलर निर्माण के लिए खोदे गए करीब 10 फीट गहरे और 1 फीट चौड़े गड्ढे में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना गोविंदगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गड्ढा बेहद संकरा होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने उसके बगल से सावधानीपूर्वक खुदाई की। काफी मशक्कत के बाद मासूम शिवेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सुरक्षित बाहर आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय प्रयासों की सराहना की।

रत्ना चौहान
रीवा

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

महेश केवट ने भरा राज्यसभा नामांकन, भाजपा ने जताया जीत का भरोसा

post-bars

Leave a Comment