May 26, 2026

26 साल बाद फिर साथ आए भारतीय विद्यालय कुम्हारी के छात्र | एल्युमिनी मीट में ताज़ा हुईं बचपन की यादें

26 साल बाद फिर साथ आए भारतीय विद्यालय कुम्हारी के छात्र, एल्युमिनी मीट में ताज़ा हुईं बचपन की यादें

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी स्थित टेंशन फ्री रिसॉर्ट में 24 मई 2026 को भारतीय विद्यालय कुम्हारी का भव्य एल्युमिनी मीट आयोजित किया गया। इस खास आयोजन में विशाखापट्टनम, जबलपुर, धमतरी, नासिक, रायपुर और भिलाई सहित कई शहरों से पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
करीब 26 साल बाद सभी दोस्त एक बार फिर एक मंच पर मिले तो बचपन की यादें ताज़ा हो गईं। स्कूल के दिनों की शरारतें, दोस्ती, हंसी-मज़ाक और पुरानी बातें याद कर सभी भावुक नजर आए। पांच घंटे का यह मिलन समारोह कब गुजर गया, किसी को पता ही नहीं चला।
एल्युमिनी मीट ने सभी पुराने साथियों को फिर से एक परिवार की तरह जोड़ दिया। सभी ने इस दिन को जीवनभर याद रखने वाला खास पल बताया।

प्रिया शर्मा
छत्तीसगढ़

#KumhariAlumniMeet #IndianVidyalayaKumhari #Alumni2026 #SchoolFriendsReunion #ChhattisgarhNews #OldMemories #ReunionCelebration #ViralNews #CGNews #FriendshipForever

Prev Post

सीहोर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन | डॉ. महेन्द्र सिंह बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत 🚩

Next Post

सिवनी में जनसुनवाई आयोजित | प्रभारी कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश 🏛️📋

post-bars

Leave a Comment