August 21, 2026

शहडोल में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

लोकेशन: शहडोल। जिले के अंतिम छोर पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकन्दी के साकेत मोहल्ले में घरों की छतों के बेहद करीब से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन की ऊंचाई और घरों से कम दूरी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईटेंशन लाइन कई मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही है। ऐसे में घरों की छत पर जाने वाले लोगों और आसपास रहने वाले परिवारों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी कुछ लोग करंट की चपेट में आकर झुलस चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार घरों के इतने करीब हैं कि बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। बिजली के तारों के आसपास बच्चों की आवाजाही को लेकर भी परिवार चिंतित रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई और लाइन को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले में किसी दुर्घटना का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग कब तक कार्रवाई करता है और हाईटेंशन लाइन से जुड़े इस खतरे का स्थायी समाधान कब हो पाता है।

RATNA CHOUHAN
शहडोल
#Shahdol #ShahdolNews #Papaundh #Sakandi #HighTensionLine #11000Volt #ElectricityLine #ElectricitySafety #VillageNews #MPNews #MadhyaPradesh #GroundReport #LocalNews #PublicSafety #ElectricityDepartment
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

भोपाल नगर निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, ट्रेड यूनियन ने सौंपा मांग पत्र

Next Post

छाता के नीचे तालीम, स्कूल की छत बनी मुसीबत – स्थान -डिंडौरी, मध्यप्रदेश

post-bars

Leave a Comment