May 22, 2026

सिवनी के शांतिवन रिसॉर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म | बीयर पिलाकर वारदात, रिसॉर्ट सील 🚨

सिवनी का ‘शांतिवन रिसॉर्ट’ बना हैवानियत का अड्डा! नाबालिग को बीयर पिलाकर किया रेप, रिसॉर्ट सील

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नामी रिसॉर्ट अय्याशी और हैवानियत का अड्डा बन गया। सूकतरा-बादलपार मार्ग पर हवाई पट्टी के पास स्थित ‘शांतिवन रिसॉर्ट’ में एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बीती 16 मई को मुख्य आरोपी आशीष, नाबालिग पीड़िता को झांसे में लेकर शांतिवन रिसॉर्ट पहुंचा।
रिसॉर्ट में पहले से मौजूद आरोपी अंकित सनोडिया और उसके साथियों ने नाबालिग को जबरन बीयर पिलाई। जब पीड़िता बेसुध हो गई, तो अंकित सनोडिया ने उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने तुरंत बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर पोक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को सीधे जेल का रास्ता दिखाया गया।
प्रशासन ने इस घिनौने अपराध की गवाह बनी ‘शांतिवन रिसॉर्ट’ की इमारत को पूरी तरह से सील कर दिया है।
सिवनी जिले से तिलक जाटव की रिपोर्ट

(रिपोर्ट: तिलक जाटव, सिवनी)

Prev Post

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें | गर्मी का कहर,टाइगर अलर्ट,फर्जी MBBS रैकेट और बड़ी घटनाओं की पूरी अपडेट

Next Post

टीकमगढ़ में लू का कहर | पारा 44.8°C पार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ ☀️🚨

post-bars

Leave a Comment