सुसारी-बड़वानी राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा : 5 युवकों को कार ने मारी टक्कर, 1 मौत, 4 घायल
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सुसारी से-बड़वानी राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा: गश्त कर घर लौट रहे 5 युवकों को ईको कार ने रौंदा, 1 की मृत्यु 4 गंभीर रूप से घायल
सुसारी से-बड़वानी राजमार्ग स्थित सुसारी गाँव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सुबह तकरीबन 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ईको वैन ने रात में मोहल्ले में सुरक्षा गश्त कर घर लौट रहे पाँच युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवक वाहन के नीचे ही फँस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।रहवासियों ने गाड़ी को उठाकर नीचे फंसे युवकों को निकाला और उसके बाद कुक्षी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया!
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसारी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आए दिन होने वाली चोरियों के भय से ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से गाँव में ‘मोहल्ला गश्त’ शुरू की है। इसके तहत बारी-बारी से प्रतिदिन गाँव के युवक रात में पहरा देते हैं। बुधवार तड़के गाँव के पाँच युवक—सचिन पिता जगदीश, सचिन पिता शांतिलाल, विजय पिता गिरधारी, योगेश पिता रघुवीर और संतोष पिता बद्रीलाल—मोहल्ले में रात की गश्त पूरी करने के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़वानी की ओर से तेज गति से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी अधिक थी कि पाँचों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। पाँचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन युवक गाड़ी के नीचे बुरी तरह फँस गए थे। आवाज सुनकर दौड़े आस-पास के रहवासियों और परिजनों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को गाड़ी के नीचे से निकाला और तुरंत कुक्षी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ईको वाहन में सवारियाँ बैठी हुई थीं, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये सभी यात्री ‘शिवा बाबा’ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी सुसारी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।
हादसे में कुल पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए है जिनमें से 4 बड़वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है वही एक युवक योगेश पिता रघुवीर की इंदौर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई हादसे के बाद से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है! रहवासियों ने टोल मार्ग पर गति अवरोधक बनाने की मांग की है ताकि इस मार्ग पर अनियंत्रित होकर चलने वाले वाहनों को गति पर अंकुश लगाया जा सके
पुलिस थाना प्रभारी राजेश यादव कुक्षी को लिखित आवेदन ब्रजेश दौणे सुसारी ने सपरिजनो के साथ दिया और कुक्षी थाना प्रभारी ने उचित कार्यवाही करने का अश्वासन दिया
संवाददाता अशोक कुमार
दिक्षीत कुक्षी-धार म प्र
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/