लखनादौन विधानसभा से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार #mppolitics
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
लखनादौन विधायक की गाड़ी में लगी आग
सिवनी – सिवनी से इस वक्त की बड़ी खबर लखनादौन विधानसभा से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई है। एनएच-34 पर धोरगढ़ में बंजारी हाई स्कूल के पास अचानक एक गाय सामने आने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन दीवार से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी धू-धू कर जल उठी और पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि विधायक योगेंद्र सिंह और उनका स्टाफ समय रहते बाहर निकल आया। हादसे में विधायक सहित उनके दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/