September 2, 2026

MP कैबिनेट में 41 हजार करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, RGPV अब 3 यूनिवर्सिटी में बंटेगा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में करीब 41 हजार करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हित में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने का फैसला भी लिया गया।

कैबिनेट ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी RGPV को तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। भोपाल में मध्य भारत, जबलपुर में महाकौशल और उज्जैन में मालवा क्षेत्र के लिए विश्वविद्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा प्रत्येक जिले में शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल नियुक्त करने और बीना-खिमलासा मार्ग को Four Lane बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इस सड़क परियोजना पर करीब 2,763 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कैबिनेट ने नवगठित जिलों में आयुष सेवाओं के लिए नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी। बैठक में देश की GDP Growth पर भी सरकार ने प्रसन्नता जताई।

📍 रिपोर्ट: रत्ना चौहान | भोपाल

#MadhyaPradesh #Bhopal #MohanYadav #CabinetMeeting #RGPV #TechnologyUniversity #MPNews #DoorDrastiNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

चीन में बाढ़ का खौफनाक नजारा! निंगदे शहर डूबा

Next Post

AIIMS भोपाल की डॉ. भावना शर्मा को नेत्र चिकित्सा में प्रतिष्ठित Gold Medal

post-bars

Leave a Comment