June 15, 2026

MP ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की अलवर से गिरफ्तारी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक कथित कट्टरपंथी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। टीम ने शाकिर मेव नाम के आरोपी को राजस्थान के अलवर से दबोचा है। जांच एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि यह नेटवर्क मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक फैला हुआ है। इसके बाद एटीएस ने निगरानी बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जिसमें स्लीपर सेल्स और फंडिंग चैनल भी शामिल हैं। एटीएस अब इस मामले से जुड़े अन्य ठिकानों और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

रत्ना चौहान
भोपाल
#MPATS #TerrorModule #AlwarArrest #BreakingNews #MadhyaPradesh #SecurityAlert #ATSAction #IndiaSecurity #CrimeNews #Investigation

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

कटनी में भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रक की टक्कर से 3 की मौत, 29 घायल

Next Post

रायसेन में फसल नुकसान से परेशान किसान ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

post-bars

Leave a Comment