चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत | जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 🚆🚨
चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
टीकमगढ़ के मवई गांव के पास चलती मेमों ट्रेन से गिरने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र अहिरवार निवासी छतरपुर के रूप में हुई है, जो मजना गांव में आयुष विभाग में पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र मेमों ट्रेन से छतरपुर से मवई जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन मवई स्टेशन पहुंची, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने घायल अवस्था में उन्हें टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचाया।
इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से सुरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर धीरेंद्र यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
लोकेशन टीकमगढ़ | रिपोर्टर प्रशांत सिंह
#Tikamgarh #TrainAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh #Chhatarpur #RailwayNews #ViralNews #MPNews #AccidentNews #PrashantSingh