कटनी में डोमा परिसंघ का विस्तार | पूर्णेश उइके बने जिलाध्यक्ष ✊🏛️
कटनी में डोमा परिसंघ का विस्तार, पूर्णेश उइके बने जिलाध्यक्ष
भोपाल में आयोजित दलित, ओबीसी, माइनॉरिटी और आदिवासी संगठनों के परिसंघ यानी डोमा की प्रांतीय बैठक में कटनी जिले को नया नेतृत्व मिला है।
बैठक में पूर्णेश उइके को डोमा परिसंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
यह बैठक भोपाल के एलएन होटल आईएसबीटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के मुख्य आतिथ्य और प्रांताध्यक्ष इंजी. ए.आर. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में सामाजिक न्याय, आरक्षण, संगठन विस्तार और सामाजिक सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आर.एन. ठाकुर, जी.पी. कबीरपंथी, बसंत खरे, डॉ. पी.डी. महंत, जे.के. मालवीय सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्णेश उइके को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मीना बिनोदिया।
जबलपुर से ब्यूरो रिपोर्ट
#DOMAParishangh #KatniNews #PurneshUikey #SocialJustice #Reservation #MPNews #BhopalMeeting #DalitOBC #AdivasiSamaj #JabalpurNews