जबलपुर में शराब दुकान पर छापा | MRP से ज्यादा दाम पर बिक रही थी बीयर 🍺🚨
जबलपुर में शराब दुकान पर छापा, MRP से ज्यादा दाम पर बिक रही थी बीयर
जबलपुर के महानद्दा स्थित शराब दुकान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाही करते हुए ओवररेटिंग का मामला पकड़ा है।
शनिवार रात एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापामार कार्रवाही की, जिसमें बीयर निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर बेची जा रही थी।
जांच के दौरान टीम ने खुद ग्राहक बनकर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर खरीदी।
बोतल पर MRP 190 रुपये अंकित थी, लेकिन ग्राहकों से 200 रुपये वसूले जा रहे थे। भुगतान यूपीआई के जरिए किया गया, जिससे ओवररेटिंग की पुष्टि हुई।
कार्रवाई के दौरान दुकान के पास नियमों के विपरीत अहाता संचालित भी पाया गया। मौके पर शिवा बर्मन और अरुण मिश्रा कार्यरत मिले।
एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेजी जा रही है और लाइसेंस निलंबन के साथ अर्थदंड की कार्रवाही की जाएगी।
इस कार्रवाही में तहसीलदार आदित्य जांघेला भी मौजूद रहे और मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।
जबलपुर से तिलक जाटव की रिपोर्ट।
balpurNews #BreakingNews #LiquorShopRaid #OverRating #BeerPrice #MPNews #SDMAction #Jabalpur #ExciseDepartment #ViralNews