टीकमगढ़ में ट्रैफिक सुधार की बड़ी तैयारी | पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर पर मंथन 🚦🏙️
टीकमगढ़ में ट्रैफिक सुधार की बड़ी तैयारी, पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर पर मंथन
टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, नो व्हीकल और हॉकर ज़ोन बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना पर भी मंथन हुआ, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही को शहर से बाहर नियंत्रित किया जा सके।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल, प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में टीकमगढ़ शहर को जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
रिपोर्टर प्रशांत सिंह
टीकमगढ़
#Tikamgarh #TrafficManagement #RoadSafety #ParkingSystem #TransportNagar #MPNews #TikamgarhNews #CollectorMeeting #TrafficUpdate #MadhyaPradeshNews