August 21, 2026

धनोरा में कॉलेज और मिनी स्टेडियम की मांग, 20 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन – सिवनी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी – केवलारी तथा लखनादौन विधानसभा का मुख्य धनोरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय एवं सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की मांग को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। धनोरा से जुड़े करीब 150 गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे नगरों में जाना पड़ता है। आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अप्रैल 2024 को धनोरा में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी 18 जनवरी 2025 को सिवनी के मंच से धनोरा में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। बावजूद इसके अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्र-छात्राओं तथा युवाओं में निराशा है। घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए धनोरा में शासकीय महाविद्यालय के लिए भूमि, भवन एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। साथ ही फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान अथवा मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 20 दिवस के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

वाइट
1. राजेंद्र तेकाम नायब तहसीलदार ्
2. अश्विन जैन युवा
3. यशवंत बघेल युवा
4. कन्हैया कुरैशी युवा
5. प्रबल जैन युवा
प्रशांत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

छाता के नीचे तालीम, स्कूल की छत बनी मुसीबत – स्थान -डिंडौरी, मध्यप्रदेश

Next Post

खंडवा में सिस्टम पर भौंका ‘इंसानी कुत्ता’ !

post-bars

Leave a Comment