पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कमलनाथ का हमला | बोले- जनता पर डाला जा रहा महंगाई का बोझ ⛽🚨
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कमलनाथ का हमला, बोले- सरकार जनता पर डाल रही महंगाई का बोझ
मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
कमलनाथ ने कहा कि आज पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे और डीजल 2 रुपए 71 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद प्रदेश में कई जगह डीजल 100 रुपए और पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होगी, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि जब कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तब सरकार ने जनता को राहत नहीं दी, लेकिन अब टैक्स कम करने की बजाय पूरा बोझ आम लोगों पर डाला जा रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में नए रेट लागू होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
रेपिर्टर रत्ना चौहान
भोपाल
#PetrolDieselPrice #KamalNath #RahulGandhi #Mahangai #FuelPriceHike #MPPolitics #BreakingNews #MadhyaPradesh #PetrolPrice #DieselPrice #Congress #MPNews