इंदौर जल संकट पर जीतू पटवारी का हमला | बोले- “25 साल की सत्ता ने शहर को प्यासा बना दिया” 🚰🚨
इंदौर जल संकट पर जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- 25 साल की सत्ता ने शहर को प्यासा बना दिया
इंदौर में गहराते जल संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इंदौरवासियों के नाम खुले पत्र में कहा कि देश का सबसे स्वच्छ शहर आज बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहा है।
पटवारी ने सवाल उठाया कि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला इंदौर आखिर पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए असुरक्षित क्यों हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर शहर का प्राकृतिक संतुलन बिगाड़ दिया और जल संरक्षण की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रहीं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहर में टैंकर माफिया सक्रिय हैं और जनता की परेशानी को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अभी जल संरक्षण को जन आंदोलन नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में इंदौर को बड़े जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
पटवारी ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, तालाबों के पुनर्जीवन और वॉटर सिक्योरिटी प्लान लागू करने की मांग भी की।
रेपिर्टर रत्ना चौहान
भोपाल/इंदौर
#IndoreWaterCrisis #JituPatwari #Congress #MPPolitics #WaterCrisis #Indore #BJPGovernment #BreakingNews #MadhyaPradesh #SaveWater #TankerMafia #MPNews