May 25, 2026

गेहूं खरीदी पर कांग्रेस का हमला | “किसान लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा” 🚜🚨

गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस का हमला, कुणाल चौधरी बोले- किसान लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा

भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार पर गेहूं खरीदी में किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं खरीदी के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन लाखों किसान अब भी स्लॉट बुकिंग और खरीदी के इंतजार में परेशान हैं।
कुणाल चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने पूरी व्यवस्था इतनी ऑनलाइन कर दी है कि “किसान लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर सर्वर डाउन और अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई और समर्थन मूल्य को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल खरीदी की अवधि बढ़ाए और सभी किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि किसानों के मुद्दे पर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

रेपिर्टर रत्ना चौहान
भोपाल
#KunalChoudhary #Congress #WheatProcurement #FarmerIssue #MPPolitics #Bhopal #KisanNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #BJPGovernment #FarmersProtest #MPNews

Prev Post

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा | 10 दिन में चौथी बार बढ़े दामों से जनता परेशान ⛽🚨

Next Post

इंदौर जल संकट पर जीतू पटवारी का हमला | बोले- “25 साल की सत्ता ने शहर को प्यासा बना दिया” 🚰🚨

post-bars

Leave a Comment