May 25, 2026

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा | 10 दिन में चौथी बार बढ़े दामों से जनता परेशान ⛽🚨

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दामों से आम जनता परेशान

देशभर में 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2 रुपए 71 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
टीकमगढ़ के पेट्रोल पंपों पर भी नए रेट लागू होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन खर्च पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

लोकेशन टीकमगढ़ | रिपोर्टर प्रशांत सिंह
#PetrolPriceHike #DieselPrice #Mahangai #Tikamgarh #BreakingNews #FuelPriceHike #MPNews #PetrolDiesel #Inflation #PrashantSingh

Prev Post

छतरपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आगाज | हेमंत खंडेलवाल ने किया प्रदर्शनी उद्घाटन 🚩📚

Next Post

गेहूं खरीदी पर कांग्रेस का हमला | “किसान लाइन में खड़ा-खड़ा ऑफलाइन हो रहा” 🚜🚨

post-bars

Leave a Comment