विकसित मध्यप्रदेश” की दिशा में काम कर रही सरकार : मंत्री इंदर सिंह परमार 🚨🏛️
समीक्षा बैठक पर बोले मंत्री इंदर सिंह परमार, “विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार”
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रियों की समीक्षा बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को “बीमारू राज्य” की छवि से बाहर निकालकर विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मंत्री परमार ने कहा कि एक समय प्रदेश बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन चुनौतियों को दूर करने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ समय पर फैसले ले रही है। विभागीय कार्यों और योजनाओं की लगातार समीक्षा की जाती है, ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर भी नियमित समीक्षा बैठकें होती हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री प्रतिदिन पार्टी कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी रूप से लागू करना सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर रत्ना चौहान
भोपाल।
#MadhyaPradesh #InderSinghParmar #BJPGovernment #MPNews #VikasitMadhyaPradesh #BhopalNews #BreakingNews