May 26, 2026

सिवनी में जनसुनवाई आयोजित | प्रभारी कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश 🏛️📋

सिवनी में जनसुनवाई आयोजित, प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

सिवनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने एक-एक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

तिलक जाटव
सिवनी
#Seoni #Jansunwai #CollectorSeoni #MPNews #MadhyaPradesh #PublicHearing #BreakingNews #SeoniNews #Government #Administration #HindiNews #ViralNews

Prev Post

26 साल बाद फिर साथ आए भारतीय विद्यालय कुम्हारी के छात्र | एल्युमिनी मीट में ताज़ा हुईं बचपन की यादें

Next Post

पन्ना में दर्दनाक हादसा | निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 मजदूरों की मौत 🚨⚠️

post-bars

Leave a Comment