June 4, 2026

“कांग्रेस का भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप, 150 करोड़ राहत पैकेज की मांग”

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
कुणाल चौधरी ने दावा किया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान से बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन सहित निमाड़ क्षेत्र में केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है।
कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित किसानों को बिना देरी पूरा मुआवजा देने, 150 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करने और मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने की मांग की है।
इसके अलावा कांग्रेस ने खाद वितरण की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि नई व्यवस्था से किसानों को खाद लेने में भारी परेशानी हो रही है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
फिलहाल, किसानों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं।

रत्ना चौहान
भोपाल

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

आपदा से निपटने के लिए तैयार हो रहे SDERF जवान, भोपाल में NDRF के विशेषज्ञों से ले रहे गहन प्रशिक्षण

Next Post

लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार बाउंड्री से टकराकर बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे विधायक

post-bars

Leave a Comment