June 13, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले पुलिस का एक्शन: युवा कांग्रेस-NSUI के तीन नेता हिरासत में,

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आगमन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश सचिव धनंजय गिरे और NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान को हिरासत में ले लिया गया। तीनों नेताओं को थाने में बैठाया गया।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया। हिरासत की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। विपक्ष की आवाज़ को इस तरह पुलिस बल से दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय मंत्रियों के दौरों पर असहमति की आवाज़ सुनना ही नहीं चाहती। युवा कांग्रेस और NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हिरासत को सही ठहराया है।

reporter ratna chouhan
bhopal

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले पुलिस का एक्शन: युवा कांग्रेस-NSUI के तीन नेता हिरासत में

post-bars

Leave a Comment