May 25, 2026

शिवपुरी में भारतीय मजदूर संघ की नेतृत्व विकास कार्यशाला सम्पन्न | श्रम कानूनों पर हुआ मंथन ✊📚

शिवपुरी में भारतीय मजदूर संघ की नेतृत्व विकास कार्यशाला सम्पन्न

शिवपुरी में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश का दो दिवसीय संभागीय अभ्यास वर्ग एवं नेतृत्व विकास कार्यशाला 23 और 24 मई 2026 को आयोजित की गई। इस कार्यशाला में ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों से दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अभ्यास वर्ग के दौरान 12 अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संघ की रीति-नीति, जिला समिति की गतिविधियां, नए श्रम कानूनों के प्रावधान, श्रम संहिता, लेखा एवं वित्तीय प्रबंधन और आदर्श जिला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर सहित अखिल भारतीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवपुरी-श्योपुर विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर और शिवपुरी जिले की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर रत्ना चौहान
शिवपुरी

#BMS #भारतीयमजदूरसंघ #Shivpuri #LeadershipWorkshop #मजदूरसंघ #MPNews #GwaliorChambal #LabourLaw #TradeUnion #MadhyaPradeshNews

Prev Post

जबलपुर में शराब दुकान पर छापा | MRP से ज्यादा दाम पर बिक रही थी बीयर 🍺🚨

Next Post

गंगा दशमी पर कुण्डेश्वर धाम में चला स्वच्छता अभियान | आज शाम होगी जमड़ार नदी की महाआरती 🌊🪔

post-bars

Leave a Comment