August 21, 2026

सिंध नदी में रेत का अवैध खन करते पकड़ी गई पनडुब्बी नष्ट, एक पनडुब्बी और लोडर जब्त – Gwalior

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

ग्वालियर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: सिंध नदी में रेत का अवैध खन करते पकड़ी गई पनडुब्बी नष्ट, एक पनडुब्बी और लोडर जब्त

ग्वालियर
ग्वालियर जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने डबरा तहसील क्षेत्र में सिंध नदी के विभिन्न घाटों पर औचक निरीक्षण कर अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

प्रभारी खनिज अधिकारी श्री पंकज ध्वज मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्राम बाबूपुर के पास सिंध नदी में रेत का अवैध खन किया जा रहा था। मौके पर खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया गया। वहीं एक अन्य पनडुब्बी और एक लोडर वाहन को मौके से जब्त किया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसे भंडारित कर बेचने की योजना बनाई जा रही थी। टीम की दबिश से खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से नदी के इस हिस्से में अवैध तरीके से रेत निकाल रहा था।

खनिज विभाग ने इस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान शुरू कर दी है। प्रभारी अधिकारी ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार छापेमारी की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

रिपोर्टर: तबस्सुम परवीन, ग्वालियर

#gwalior #CollectorOfficeGwalior #CMMadhyaPradesh
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

महंगाई, किसान, शिक्षा के मुद्दे पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, ‘दस्तक’ अभियान

Next Post

कटनी में 354 पशुओं का अवैध परिवहन पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार

post-bars

Leave a Comment