August 21, 2026

राजीव गांधी जयंती पर ‘काम मांगो अभियान’ का शुभारंभ, नई दिल्ली में जुटे पंचायती राज प्रतिनिधि

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा ‘राष्ट्रीय संकल्प समागम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से ‘काम मांगो अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और देशभर से पहुंचे पंचायती राज प्रतिनिधियों ने अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए।
समागम में तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, AICC ट्रेनिंग विभाग के प्रभारी सचिन राव और AICC एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल बैनर्जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तरुण त्यागी सहित विभिन्न राज्यों से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘काम मांगो अभियान’ के माध्यम से रोजगार और काम से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य आम लोगों और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं एवं श्रमिकों से जुड़े रोजगार के मुद्दों को मजबूती से सामने लाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसरों को लेकर भी निरंतर आवाज उठाई जाएगी।
राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के योगदान को भी याद किया गया। संगठन ने कहा कि स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाकर ग्रामीण भारत के विकास को गति देना राजीव गांधी की सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

RATNA CHOUHAN
नई दिल्ली
#RajivGandhi #RajivGandhiJayanti #RGPRS #KaamMangoAbhiyan #NationalSankalpSamagam #PanchayatiRaj #Congress #IndiraBhawan #NewDelhi #Employment #RuralDevelopment #MeenakshiNatarajan #SachinRao #MPNews #PoliticalNews

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई का असर

Next Post

भोपाल नगर निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, ट्रेड यूनियन ने सौंपा मांग पत्र

post-bars

Leave a Comment