अशोकनगर में हेमंत खंडेलवाल का बड़ा संदेश | भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती पर जोर 🚩📚
अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का बड़ा संदेश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को अशोकनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संदेश दिया। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ मैदान में काम कर रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल संवाद और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रत्ना चौहान
अशोकनगर
#HemantKhandelwal #BJPMP #TrainingCamp2026 #PanditDeendayal #Ashoknagar #BJPMadhyaPradesh #PoliticalNews #MPNews #BJPTraining #ViralNew